खनन न्यूज-25 ट्रकों से 20 लाख जुर्माना वसूला, एक दर्जन वाहन सीज.!

ओवरलोड वाहनों पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी फतेहपुर-जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा तहसील क्षेत्र और असोथर-थरियांव मार्ग पर खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान मोरंग लदे 25 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया और सभी पर जुर्माना लगाया गया साथ एक एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीजकर थरियांव थाने में खड़ा कराया गया।

जानकारी के अनुसार ये वाहन बांदा जनपद की खदानों से मोरंग ओवरलोड लादकर असोथर होते हुए थरियांव की ओर जा रहे थे। जांच में अधिकांश वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक खनिज लदा मिला। कार्रवाई खनिज अधिकारी देशराज और निरीक्षक विपेंद्र राजभर के नेतृत्व में की गई। विभागीय टीम ने सभी वाहनों के दस्तावेज जांचे और नियमों के उल्लंघन पर लगभग 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। खनिज अधिकारी ने बताया कि शनिवार और रविवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है जो आगे भी जारी रहेगी।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह की शानदार जीत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *