भाजपा के संकल्प पत्र से दिल्ली की समस्या का निकलेगा हल : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने शनिवार को तीसरा संकल्प पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी इस संकल्प पत्र में 50 हजार सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है।

भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “भाजपा के संकल्प पत्र से दिल्ली की समस्या का हल निकलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें 13 हजार दुकानें जो सील पड़ी हैं, उन्हें भाजपा की सरकार आने का बाद डी-सील किया जाएगा। केजरीवाल तो बीते 10 साल में यमुना को साफ नहीं कर पाए। लेकिन, भाजपा की सरकार में यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। केजरीवाल तो डुबकी नहीं लगा पाए, लेकिन भाजपा की सरकार में यमुना नदी साफ होगी जिसमें केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ डुबकी लगा सकेंगे।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को सम्मान राशि दी जा रही है। दिल्ली में भी महिलाओं को सम्मान राशि 2,500 रुपये दी जाएगी। 21 हजार रुपये गर्भवती महिला को दिया जाएगा। 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। होली और दीपावली पर फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा। अनधिकृत कॉलोनियों में कानून के हिसाब से लोगों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। दिल्ली की हर समस्या का निवारण भाजपा के इस संकल्प पत्र में है।

बता दें कि अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करने के दौरान अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ घपला-घोटाला करने का काम किया। हजारों करोड़ रुपये का जल बोर्ड में घोटाला किया, 5,400 करोड़ रुपये का राशन कार्ड घोटाला किया, 4,500 करोड़ रुपये का बस की खरीदी में घोटाला किया, 571 करोड़ रुपये का सीसीटीवी घोटाला किया और 52 करोड़ रुपये का अपना “शीश महल” बनाने का काम किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत मामला, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *