पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की हुई बैठक, जीतेंद्र गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

युवा पत्रकार जितेंद्र गुप्ता को पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मीडिया हाउस प्रेस क्लब सोनभद्र की तरफ से बहुत-बहुत बधाई।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र– पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जहां सर्व सम्मति से कलमकार जीतेंद्र गुप्ता को जिलाध्यक्ष चुन लिया गया, उपस्थित कलमकारों ने नवागत जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी। माला पहनाकर नवागत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया, इस दौरान कलमकारों के ऊपर हो रहे हमलों, कार्यवाही पर चर्चा की गई। बैठक में पत्रकारिता एवं पत्रकार कल्याण व सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध, जिला समिति के पत्रकारों को एकजुट करने, पत्रकार हितों को संरक्षित करने व पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा जीतेंद्र गुप्ता को मनोनयन पत्र देकर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष का पद संभालते हुए जीतेंद्र गुप्ता ने कहा कि कमेटी का गठन जल्द कर लिया जाएगा, बैठक में विनोद कुमार अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री विष्णु गुप्ता, मस्त राम मिश्रा, राकेश सोनी, विधु शेखर मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव, राकेश सिंह, मनोज वर्मा, अनुज जायसवाल, कृपा शंकर पांडेय, कामेश्वर विश्वकर्मा, भरत कुमार, विशाल टंडन मौजूद रहे।

प्राइवेट शिक्षा माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बुक डिपो की जांच में मिली लापरवाही होगी कार्रवाई-जिलाधिकारी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *