खून-पसीने से पूर्वांचली लोगों ने दिल्ली को सींचा है, चुनाव में केजरीवाल को करारा जवाब मिलेगा : उपेंद्र कुशवाहा

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

राज्यसभा सांसद ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचली लोगों के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, वह निंदनीय है और अपमानजनक है। खून-पसीने से दिल्ली को सींचने का काम पूर्वांचली लोगों ने किया है।”

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को पूर्वांचली लोगों पर दिए बयान का खामियाजा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। दिल्ली में एनडीए की सरकार बनेगी।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा रविवार को बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे। बिहार के राज्यपाल ने जब शपथ ली थी तब कुशवाहा बिहार में नहीं थे। उन्होंने कहा, “हम राज्यपाल का स्वागत करने के लिए आए थे। राज्यपाल के साथ अच्छी मीटिंग रही।”

बीपीएससी छात्रों को लेकर पप्पू यादव के बिहार बंद पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर गंभीरता की जरूरत है। मैं समझता हूं कि इस मुद्दे का हल निकालने के लिए बीपीएससी सक्षम है। छात्रों के जो भी मुद्दे हैं बीपीएससी को संज्ञान लेना चाहिए।

तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह इस तरह के बयान इसलिए देते हैं ताकि लोगों का ध्यान भटका सकें। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करने वाली है।

तेजस्वी ने बयान दिया था कि “थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर” बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपये झूठे प्रचार में फूंक रहे हैं। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।

फ्रांस, नॉर्वे ने इजरायल पर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की कार्रवाई का किया समर्थन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैकड़ों पुल-पुलिया ढह जाती है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है। छोटे-बड़े व्यवसाय बर्बादी की कगार पर हैं। गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *