चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 27.03.2026 को उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 331(4), 305(क), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रातः लगभग 05:45 बजे डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमप्रकाश उर्फ छोटू हरिजन पुत्र राकेश उर्फ राम प्यारे हरिजन (उम्र लगभग 20 वर्ष) निवासी डिग्री कॉलेज के सामने, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 स्मार्ट घड़ी (ब्लैक) बरामद की गई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
ओमप्रकाश उर्फ छोटू हरिजन पुत्र राकेश उर्फ राम प्यारे हरिजन निवासी – डिग्री कॉलेज के सामने, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 20 वर्ष)

शीतलहर, घना कोहरा व कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु जनपद में कंबल वितरण अभियान जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *