रौनियार समाज अब शोषण उत्पीड़न नहीं सहेगा, उठी आवाज, केंद्र में ओबीसी का दर्जा मिले समाज को-डा ए के गुप्ता (रौनियार)

रौनियार समाज के लोगों को संगठित होकर कार्य करना होगा-श्रवण रौनियार राष्ट्रीय अध्यक्ष

तालकेश्वरपुर में अंतरराज्यीय रौनियार सम्मेलन सह होली मिलन हुआ सपन्न.!
मीडिया हाउस बलरामपुर (छत्तीसगढ़)-जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के तालकेश्वरपुर में अंतरराज्यीय रौनियार सम्मेलन सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रौनियार समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड प्रांत के लोग मौजूद रहे। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के श्रवण रौनियार राष्ट्रीय अध्यक्ष, अति विशिष्ट अतिथि गोपाल रौनियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष,ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज सोनभद्र उत्तर प्रदेश, रामसहाई रौनियार उपाध्यक्ष, बैजनाथ रौनियार प्रदेश महासचिव, यतिन्द्र रौनियार संस्थापक/अध्यक्ष, रौनियार दर्पण पत्रिका, विशिष्ट अतिथि संतोष रौनियार, राजेंद्र रौनियार, गणेश रौनियार आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सचालन मनी प्रसाद रौनियार, इंद्रजीत रौनियार ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रौनियार समाज के अग्रज महर्षि कश्यप जी, सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कमेटी के पदाधिकारी ने अतिथियों एवं महिलाओं का फूल-माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रवण रौनियार ने कहा कि कार्यक्रम में तीन राज्यों के लोग उपस्थित हैं हम सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा आपसी द्वेष की भावना को खत्म करना होगा। तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना होगा जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी समस्याओं को रखा जाएगा।

अति विशिष्ट अतिथि डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहा कि देश में रौनियार की संख्या करोड़ अरबों में है दिन पर दिन पूरे देश के रौनियार परिवार संगठित हो रहे हैं। देश प्रदेश जिलों में रौनियार परिवार द्वारा आगे आते हुए जगह-जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है महिलाएं भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा रौनियार समाज के लोगों के साथ बड़ी अनदेखी की जा रही है विभिन्न राज्यों में रौनियार समाज ओबीसी की श्रेणी में आता है किंतु रौनियार समाज को केंद्र की ओबीसी की सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिससे रौनियार समाज के युवा लड़के लड़कियां काफी परेशान हैं। इसके लिए बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। देश के समस्त रौनियार समाज के लोगों से आग्रह निवेदन है कि अपने-अपने राज्य शहर जिले में सक्रिय अभियान चलाएं और लोगों को संगठित करें अपनी आवाज को बुलंद करें समाज का शोषण उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ भी मिलकर आवाज़ उठाएं तभी समाज के लोगों को न्याय मिलेगा।

आल इंडिया रौनियार वैश्य समाज का होली मिलन समारोह.! सोनभद्र में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू का बनेगा ऐतिहासिक स्थल-डॉ ए के गुप्ता (रौनियार)

गोपाल रौनियार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग समाज के लिए सदैव तत्पर हैं समाज के लोग जब भी आवाज उठाएंगे मैं हमेशा तैयार हूं संगठित समाज से ही समाज का कार्रवाई आगे बढ़ता है सभी गांव में कमेटी का गठन कर समाज को मजबूत करना होगा और अपनी आवाज को बुलंद करना होगा।

राम सहाई रौनियार उपाध्यक्ष ने कहा कि समाज का कारवां अब जाग रहा है महिलाएं युवा लड़के लड़कियां आगे आ रहे हैं इसके लिए हम सभी लोग मिलकर गांव-गांव में अभियान चलाकर लोगों को जागरुक एवं संगठित करने का कार्य कर रहे हैं ताकि हमारा समाज का हक व अधिकार मिल सके, क्योंकि बिना आवाज़ उठाएं समाज की समस्याओं को कोई सुनता नहीं।

उक्त अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित पदाधिकारी शंकर प्रसाद गुप्ता (अध्यक्ष-रांची), रमाशंकर रौनियार प्रधान, संजय रौनियार प्रधान पति, गणेश रौनियार, संजय रौनियार, नंदलाल रौनियार आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कमेटी के लोगों ने सभी पदाधिकारी को रंग अबीर लगाते हुए एवं फूलों की वर्षा कर सभी को होली की बधाई देते हुए अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। उक्त अवसर पर एस कुमार रौनियार, संतोष कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्ता, अमन गुप्ता, दिलीप गुप्ता अधिवक्ता, उमाशंकर रौनियार, जगमोहन रौनियार, रमेश रौनियार, शंभू रौनियार के अलावा बड़े पैमाने पर महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *