योगी सरकार के निर्देशन में कौशल आधारित रोजगार को मिल रही नई गति

मीडिया हाउस लखनऊ- योगी सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राजकीय आईटीआई करौंदी, वाराणसी में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।

इस रोजगार मेले में वाराणसी, प्रयागराज एवं मिर्जापुर मंडल के हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया। कुल 6873 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4329 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। चयन के उपरांत 3467 युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर प्रदान किए गए।

मेले की विशेषता यह रही कि इसमें महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा ‘जीरो पावर्टी’ श्रेणी के युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मैन्युफैक्चरिंग, आईटी एवं सर्विस सेक्टर में अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त किया, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को भी अपने करियर की शुरुआत का महत्वपूर्ण अवसर मिला।

रोजगार मेले में 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कंपनियों ने सहभागिता करते हुए आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप आकर्षक वेतन पैकेज पर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

मिशन के सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह ने बताया कि मेले में डिजिटल पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड आधारित प्रणाली लागू की गई, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिली और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुगम बनी। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित किए गए।

खदान में अनियंत्रित ब्लास्टिंग.!  मना करने पर पट्टाधारक लेखपाल की मिलीभगत से बस्ती खाली कराए जाने की साजिश से ग्रामीणों में आक्रोश, राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *