जागरूकता हेतु 26 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायतो मे आयोजित की गई विशेष ग्राम सभा

मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी लखनऊ-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारियो व कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि विकसित भारत-गारण्टी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के बारे मे लोगो मे अधिक से अधिक जागरूकता पैदा की जाय।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य के निर्देशो के क्रम मे प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग सौरभ बाबू द्वारा सभी जिलाधिकारियों/जिला कार्यक्रम समन्वयको को निर्देश भी जारी किए गए थे कि विकसित भारत-गारण्टी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 की जागरूकता हेतु विशेष ग्राम सभा 26 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाय।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्हीं निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजित किया गया,इसमे ग्रामीणों, मजदूरों, महिलाओं, SC/ST परिवारों और कमजोर समूहों (Vulnerable Groups) द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्देशो के क्रम मे बैनर,पोस्टर प्रदर्शित किए गए और अधिनियम से संबंधित जानकारी हेतु पंपलेट ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण नागरिक, श्रमिक, महिलाओं एवं नवयुवकों को बीबी – जी राम जी अधिनियम 2025 की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया और समझाया गया।

महाकुंभ-स्नान पर्व के साथ ही अमृत स्नान पर भी हर घंटे दो लाख श्रद्धालु सुगमता के साथ कर सकेंगे स्नान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *