सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत स्किल ट्रेनिंग सेंटर में मनाया गया विश्व महिला दिवस

मीडिया हाउस सोनभद्र –अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सीमेंट वर्क्स के सी एस आर कार्यक्रमों के अंतर्गत स्किल ट्रेनिंग सेंटर में मनाया गया विश्व महिला दिवस साथ ही वितरित किए गए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन में महिला दिवस एवं त्रैमासिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विंध्या लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया हिवरेकर , प्राची जैन , एडमीन प्रमुख पियुश शुक्ला , एच आर प्रमुख विजया लक्ष्मी शुक्ला , डॉ० आयुशी , पूनम जी एवं अन्य गणमान्य थे ।

प्रिया हिवरेकर ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने बताया की अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे सिलाई ,ब्यूटीशियन ,कंप्यूटर आदि जैसे प्रशिक्षण का लाभ डाला एवं आस पास के क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को दिया जा रहा है । वही ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाली प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्होंने शुभकामना दी एवं भविष्य मे प्रशिक्षण का लाभ लेकर कार्य करने की सलाह दी ।

प्राची जैन ,पीयूष शुक्ला ,विजया लक्ष्मी शुक्ला ,डॉक्टर आयुषी , पूनम जी ने महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी एवं महिला सशक्तिकरण की बधाई देते हुए आर्थिक स्वावलंबन की बात कही,
इस अवसर पर पूर्व में अल्ट्राटेक सी एस आर द्वारा सिलाई प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित जूट के बैग , स्कूल बैग , साईड पर्स आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे सभी ने सराहा । सी एस आर प्रमुख निशा तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा प्रयास महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है इस क्रम में हमने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर त्रैमासिक माह के ब्यूटीशियन कोर्स का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है ।भविष्य में सी एस आर के अंतर्गत सतत् आजीविका विकास कार्यक्रमों को डाला एवंआसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मेंलागू करेंगे ।

समस्त थानों के पैरवीकारों, डीजीसी क्रिमिनल, एसपीओ की मीटिंग,आवश्यक दिशा निर्देश

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में सी एस आर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही ।
कार्यक्रम में ब्यूटीशियन शिक्षक अनुष्का पाल आंचल के साथ-साथ मनी तिवारी ,राजवंती,सीमा ,उर्मिला,फूलमती, पुष्पा , सैमून निशां ,सोनी देवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *