जारंगडीह में अपराधियों ने की फायरिंग, एक ब्यक्ति घायल 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 12ता॰बोकारो। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र जारंगडीह अपर बंगला शिव मंदिर समीप शनिवार के लगभग बीती रात्रि गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें जारंगडीह आरआर शाॅप कालोनी निवासी 46 वर्षीय शांति पद गोराई को कमर के नीचे एक गोली लग गई जिससे शांति पद गोराई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल स्वजनों ने बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज किया। उसके बाद गोली लगे जगह का एक्सरे किया गया जहां पता चला कि गोली फंसा हुआ है जहां गंभीर स्थिति देखते हुए मरीज को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल, गांधीनगर व कथारा ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ले रही है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगो ने कथारा फुसरो मुख्य मार्ग को जाम कर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग करती रही।पुलिस आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मौके से दो जिंदा कारतूस भी बरामद की है। इधर घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगो ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन युवक काफी समय से आपस मे ही बकवास कर रहे थे जिसे सुन कई लोग वहां पहुंचे तथा तीनो को घर जाने की बात कही तो चले गए कुछ समय बाद पुनः वापस आया ओर गाली गलौज करने लगे ओर फायरिंग शुरू कर दिया। उसी समय शांति पद गोराई अपने आरआर शाप कालोनी आवास से अपने बड़े भाई महादेव गोराई के घर जा रहा था तभी उसको एक गोली उसके कमर के नीचे जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। अभीतक गोली चलाने के कारणों का भी खुलासा नही हो पाया है।

अर्थ का मतलब वित्त नहीं, अर्थ से जुड़ा है हमारा परिवार और समाज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *