जेएलकेएम पार्टी ने गोमिया में जोहार करम अखड़ा महोत्सव का आयोजन किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ में जेएलकेएम पार्टी द्वारा गोमिया विधानसभा स्तरीय जोहार करम अखड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेएलकेएम के सुप्रीमो जयराम कुमार महतो व विशिष्ठ अतिथि गोमिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव पूजा महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर पूजा महतो झुमर नृत्य किया । इस अवसर पर झारखंडी कलाकार लाली पटेल, विकास रंगीला, बन सिंह ने समारोह में भाग लेकर कई झुमर गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया । इस समारोह में स्थानीय बालक व महिलाओं ने नृत्य किया।जयराम महतो व पूजा महतो ने अखाड़ा के समीप जावा डाली की पूजा करने के साथ ही फीता काटकर किया। यहां जयराम महतो ने कहा कि करमा झारखंड की प्रमुख त्योहारों में से एक है। साथ ही करमा पूजा धन लक्ष्मी के साथ-साथ भाई बहन का अटूट प्रेम निहित है। इसे संजोए रखना हम सब झारखंडियों का कर्तव्य है। इसके पश्चात करमैइती संघ मिलकर केकर लागी गो करमा करली के गीत को खूब नृत्य किया। पूजा महतो ने कहा कि झारखंड की पहचान करमा पर्व धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहा था। इस लिए इसे बचाने की जरूरत है । इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमरेश महतो, बसन्ती हेम्ब्रम, भुनेश्वर महतो, मुकेश कुमार महतो, आनन्द सागर, बिहारी महतो, सुधीर कुमार अकेला, टेकलाल महतो ,ब्रजेश महतो कई लोग शामिल थे।

चौकीदार संवर्ग की सीधी नियुक्ति,शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा में कुल 564 अभ्यर्थियों में 28 रहे अनुपस्थित, शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा में 174 हुए सफल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *