देश में सड़क दुर्घटनाएं, भारत में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की दर प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 9.5 व्यक्तियों की है।

ए के गुप्ता, मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी नई दिल्ली-इंटरनेशनल रोड फेडरेशन द्वारा प्रकाशित वर्ल्ड रोड स्टैटिस्टिक्स, 2022 के अनुसार सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर सबसे अधिक वेनेजुएला में है, जहां प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 39.4 लोग सड़क दुर्घटना में मरते हैं। इसकी तुलना में भारत में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की दर प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 9.5 व्यक्तियों की है।

सड़क दुर्घटनाओं के अनेक कारण होते हैं, जैसे तेज गति से गाड़ी चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग, नशे में गाड़ी चलाना शराब और नशीली दवाओं का सेवन, गलत साइड/लेन अनुशासनहीनता, लाल बत्ती जम्प करना, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना, वाहन की स्थिति, मौसम की स्थिति, सड़क की स्थिति, चालक/साइकिल चालक/पैदल यात्री की गलती आदि।

यद्यपि केंद्र सरकार मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत नियम बनाती है, इन नियमों को लागू करना राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन के क्षेत्राधिकार में आता है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस विभागों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मंत्रालय ने भारत में सड़क दुर्घटनाओं, 2022 पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। पिछले दस वर्षों के दौरान देश में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या इस प्रकार रही:-

Year No. of Fatalities No. of fatalities per 10,000 vehicles
2013 1,37,572 7.6
2014 1,39,671 7.3
2015 1,46,555 7.0
2016 1,51,192 6.6
2017 1,50,003 5.9
2018 1,57,593 5.8
2019 1,58,984 5.4
2020* 1,38,383 4.2
2021* 1,53,972 4.3
2022 1,68,491 4.3

रिपोर्ट के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2018 से 2022 तक, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (संपूर्ण भारत) और पचास शहरों (मिलियन+ शहर) में कुल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या इस प्रकार है-

Year States/UTs (All over India) 50 cities (Million Plus cities)
2018 470403 85318
2019 456959 82781
2020* 372181 58736
2021* 412432 67301
2022 461312 76752

*कोविड प्रभावित वर्ष

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 2021 में दर्ज सड़क दुर्घटनाओं की संख्या की तुलना में कम थी।

यह जानकारी आज राज्यसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक लिखित उत्तर में दी।

जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव.! सिएरा लियोन की तर्ज़ पर भारत को भी करना चाहिए हीट ऑफिसर की नियुक्ति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *