युवक के सिर में आई चोट; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मीडिया हाउस ठूठीबारी, महराजगंज-   प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी टोला सदकहवा निवासी छोटा चौधरी पुत्र छतरधारी चौधरी ने कोतवाली ठूठीबारी में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 16 जून 2026 की रात लगभग 10:30 बजे गांव में आपसी विवाद के दौरान आकाश चौधरी पुत्र कृष्ण मोहन चौधरी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट करते हुए पीड़ित के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान उसे जान-माल की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में चिकित्सीय परीक्षण (एमएलसी) कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार घायल के माथे के बाएं हिस्से पर लगभग 2 सेंटीमीटर लंबा फटा हुआ घाव पाया गया तथा सिरदर्द की शिकायत दर्ज की गई। चिकित्सक ने चोट को किसी कठोर एवं कुंद वस्तु से लगी हुई बताया है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली ठूठीबारी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

कोतवाली ठूठीबारी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खान मंत्रालय ने नीलाम किए गए 101 खनिज ब्लॉकों के परिचालन को सुनिश्चित करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *