अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 14 गाड़ियों का चालान

ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 2ता.सोनभद्र-शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में दिनांक 1 मार्च 2023 को रात्रि में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया, जिसमे कुल 14 वाहनों को ओवरलोड होने के कारण एम0चेक ऐप के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया, जिसमे 04 वाहनों को लोढ़ी बैरियर/ चोपन के अभिरक्षा में दिया गया, इस दौरान ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, ए0आर0टी0ओ0 धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, मनोज कुमार, सर्वेयर योगेश शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 9 नवम्बर को आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *