लॉरेंस बिश्नोई जैसा गैंगस्टर बनना चाहता था DGP का भतीजा, पहुंचा जेल

मोहाली.

पंजाब के स्पेशल डीजीपी रैंक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की भाभी अमरीन राय और भतीजा आकाशदीप अब अपराध की दुनिया में कदम रख चुके हैं।

आकाशदीप सिंह लाॅरेंस बिश्नोई की तरह गैंगस्टर बनकर अपराध की दुनिया में नाम कमाना चाहता था। पूछताछ में पता चला था कि वह गैंगस्टरों के तौर-तरीकों से प्रभावित था और उनकी तरह अपना दबदबा बनाना चाहता था। मोहाली में पांच-पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए तीन घरों पर फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार आकाशदीप को पुलिस ने चार्जशीट में मुख्य आरोपित बनाया है। पुलिस के अनुसार, तीनों वारदातों में उसकी अहम भूमिका थी। वह फिलहाल जेल में बंद है।

आकाशदीप की मां अमरीन राय को 18 मार्च 2026 को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-9 में हुए चिन्नी कुबाहेड़ी हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि प्राॅपर्टी विवाद के चलते अमरीन ने गैंगस्टर लक्की पटियाल को सुपारी देकर चिन्नी की हत्या करवाई थी।

पीएम मोदी लोगों के लिए 'एआई' को उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित कर रहे: सुंदर पिचाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *