बिना परमिट के अवैध गिट्टी का परिवहन करते 1 गिरफ्तार, क्रशर प्लान्ट का नाम पता अज्ञात.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उ0प्र0 उप खनिज नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधिनीयम व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनीयम 1984 से सम्बन्धित 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अब्दुल गनी अंसारी खान पर्यवेक्षक खनिज विभाग जनपद सोनभद्र द्वारा वाहन ट्रक न0 UP 64T 7615 के चालक द्वारा उपखनिज की चेकिग के दौरान वाहन चेकिंग न कराकर वाहन को भगा ले जाना व रोककर गाडी छोडकर भाग जाने तथा चेक किये जाने पर वाहन उपरोक्त पर बिना परमिट के कुल 30.93 घनमीटर अवैध (गिट्टी) डोलो स्टोन का परिवहन कर उपखनिज की चोरी कर राजस्व की क्षति पहुचान के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 403/2024 धारा 379,411,120बी भादवि व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उप खनिज नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधिनीयम व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनीयम 1984 बनाम 1. सुनील सिंह पुत्र अगनू सिंह निवासी लोहरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 46 वर्ष 2. वाहन ट्रक सख्या UP 64T 7615 के स्वामी नाम पता अज्ञात 3. अज्ञात क्रशर प्लान्ट का स्वामी नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कराया गया है । उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्वेक्षण में आज दिनांक 06.06.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त वाहन ट्रक सख्या UP 64T 7615 का चालक सुनील सिंह पुत्र अगनू सिंह निवासी लोहरा थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।