हेमचंद्र विक्रमादित्य विद्या मंदिर में प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ संपन्न।

मां सरस्वती, हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.डाला(सोनभद्र)
हेमचंद्र विक्रमादित्य विद्या मंदिर में प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन द्वारा मां सरस्वती व सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि अपना दल यस श्रमिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है । हर माता-पिता की जिम्मेदारी बनती है कि उनका बच्चा खेल या नृत्य समेत किस सही क्षेत्र में आगे जाना चाहता है उसको उस रास्ते पर जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
विद्यालय के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने आए हुए अतिथियों गार्जियनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों का पूरा प्रयास है कि बच्चे इस विद्यालय से अच्छी शिक्षा लेकर आगे निकले और विद्यालय का नाम रोशन करें इसके लिए विद्यालय के समस्त टीचरों द्वारा बच्चों का पूरा ध्यान रखते हुए पठन-पाठन का कार्य कराया जा रहा है ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। उक्त अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें बच्चों ने स्वच्छता कार्यक्रम, कव्वाली, वो कृष्णा है, दिल की पतंग देखो उड़ी उड़ी जाए, गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल, डांडिया नृत्य आदि की प्रस्तुत की तो एक अलग ही उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान डॉक्टर ए के गुप्ता, इंदु शर्मा, मालती गुप्ता, मंगला प्रसाद जायसवाल, उत्तम मिश्रा, सुभाष पाल, धीरेंद्र सिंह पटेल, मुकेश जैन, गिरीश तिवारी, शाहनवाज शाह, मनोज कुमार गुप्ता, चंदन गुप्ता, जगदीश तिवारी, शशि चौबे, शोएब खान, विद्यालय प्रभारी सर्वेश सिंह पटेल, अंचिता, नेहा, अनुष्का, रुखसाना आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि त्रिपाठी ने किया।

शिव मंदिर में रूद्राभिषेक के पश्चात हुआ भंडारे का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *