केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार, राज्य मंत्री रामदास अठावले ने पदभार ग्रहण किया।

ब्यूरो, मीडिया हाउस नई दिल्ली-डॉ.वीरेंद्र कुमार ने आज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का पदभार ग्रहण किया। डॉ. कुमार ने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री रामदास अठावले और बी.एल.वर्मा सहित मंत्रालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। पदभार संभालने के बाद, डॉ. कुमार ने दोनों राज्य मंत्री रामदास अठावले और बी.एल. वर्मा के साथ मंत्रालय की अब तक की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प के संबंध में भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की।

रामदास अठावले ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री का पदभार भी ग्रहण किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्री अठावले ने कहा कि वह सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के मिशन के लिए काम करते रहेंगे।

बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं : तेजस्वी यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *