जुगैल, कुकर्म मामले को लेकर-लीपापोती व सुनवाई न होने के बाद पीड़िता पहुची पुलिस अधीक्षक के दरबार में.!

कृपा शंकर पांडेय चोपन सोनभद्र- सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लेकिन पीड़िता की जुगैल थाना में मामले को लेकर लीपापोती व सुनवाई न होने के बाद पीड़िता पुलिस अधीक्षक के दरबार पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। जहां से उसे न्याय मिलने का आश्वासन मिला है।

जुगैल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बीते शुक्रवार को पति की गैर मौजूदगी में आरोपी घर में आकर लड़ाई झगड़ा करने के बाद जबरदस्ती मेरे साथ गलत काम किया। जब पति आया तो उसको पूरी बात बताई गई। उसके बाद जब रविवार को जुगैल थाने पर जाकर शिकायत आरोपी को पुलिस द्वारा बुलाया गया। लेकिन पुलिस वाले आरोपी के सामने ही मुझे झूठा साबित करने लगे। हालांकि मेरे साथ हुए कुकर्म को लेकर मैं अपनी बात पर अडिग रही। पुलिस मामले को लीपा पोती करने में जुटी रही और जुगैल थाना पुलिस द्वारा बहुत गलत व्यवहार किया गया। जुगैल थाने पर पीड़िता की कोई सुनवाई न होता देख पीड़िता उच्च अधिकारियों के पास गई, जहां से उसे न्याय मिलने का आश्वासन मिला। पीड़िता ने कहा मेरे साथ गलत करने वाले आरोपी को सजा ज़रूर मिलनी चाहिए।
ओबरा सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाना जुगैल पर एक अभियोग पंजीकृत है। वर्तमान में लगाए गए आरोपों के संदर्भ में कुछ जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसे विवेचना में शामिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

केवल चालान समाधान नहीं, आदतन नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस जब्त और वाहन सीज करने की सख्त नीति लागू करें-मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *