नगर विकास मंत्री सर्किट हाउस में महाकुम्भ मेला के कार्यों की करेंगे समीक्षा।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा शनिवार 06 जुलाई को जनपद प्रयागराज पहुंचकर महाकुम्भ मेला-2025 से संबंधित विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे और मेला क्षेत्र में हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

नगर विकास मंत्री ए के शर्मा 06 जुलाई को अपराह्न 02 बजे प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 04 बजे से सर्किट हाउस में ही महाकुम्भ मेला से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और संबंधित विभागों को मेला की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए जरूरी निर्देश भी देंगे। इस बैठक में मंत्री श्री शर्मा संबंधित विभागों के अधिकारियों से महाकुम्भ मेला-2025 को भव्य एवं दिव्य आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं व सुरक्षा तथा विकास कार्यों की प्रगति के बारे में चर्चा करेंगे।

समीक्षा बैठक के बाद, नगर विकास मंत्री श्री शर्मा शाम 05 बजे प्रयागराज महाकुम्भ मेला क्षेत्र पहुंचकर वहां पर कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सोनभद्र-विकास भवन स्थित साफ-सफाई, 8 कर्मचारी अनुपस्थित.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *