कुम्हारडीह में राधा कुमारी को सेविका के रुप में किया गया चयन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 03ता॰चंदनकियारी। चंदनकियारी प्रखंड के अन्तर्गत झालबरदा पंचायत के कुम्हारडीह गांव के आंगनबाडी केन्द्र संख्या 122 में सेविका चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मूख्य रूप सें चंदनकियारी प्रखंड प्रमूख निवारण सिंह चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा, बरमसिया ओपी प्रभारी चंचल कुमार,पर्यवेक्षिका सुकुंतला देवी मुखिया बासन्ती देवी, आदरी देवी संयुक्त रूप सें पहुचे. जहां 6 आवेदिका ने आवेदन फर्म जमा किया. जिसमें सें आवेदिका राधा कुमारी को उच्च शिक्षेणिक योग्यता के आधार पर चयन किया गया.मौकै पर प्रमुख ने कहा कि आंगनबाडी केन्द्र में सेविका चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया. जिसमें 6 आवेदन प्राप्त हुआ था. सरकार के गाईडलाईन के आधार पर शान्ति पूर्ण रूप सें राधा कुमारी की चयन सेविका के रूप में किया गया. इस अवसर पर उप प्रमूख प्रतिनिधि अचिन्त बाउरी, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश कुमार माजी,वार्ड सदस्य अष्टमी देवी, दयाल बाजी,आदि उपस्थित थें।










