भुगतान जल्द करने को लेकर मोर्चा ने सौंपा 8 सूत्री मांग पत्र

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : झारखंड / वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल विक्रम कुमार महतो सांसद प्रतिनिधि सह झारखण्ड वनांचल अलग राज्य आंदोलन के अग्रणीय नेता स्वर्गीय राजेन्द्र महतो के पुत्र के नेतृत्व में उपायुक्त के अनुपस्थिति में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार से मिल कर आंदोलनकारियों के लम्बित सम्मान (एरियर) पेंशन का भुगतान जल्द से जल्द करने सहित 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा। विक्रम कुमार महतो ने कहा कि अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़नें वाले आंदोलनकारियों को वर्तमान सरकारी घोर उपेक्षा कर रही हैं,आंदोलनकारियों का मान सम्मान के प्रति उदासीन बना हुआ है। विक्रम कुमार महतो ने कहा कि चिन्हित आंदोलनकारियों का सम्मान पेंशन तीन महीना पहले ही बोकारो जिला को आ गया है परन्तु अधिकारियों के उदासीनता के कारण पेंशनधारी आंदोलनकारी को अभी तक नहीं दिया गया है। यह झारखंड सरकार एवं अधिकारियों का घोर लापरवाही है इसे जल्द से जल्द दिया जाए। पहले का बकाया सम्मान पेंशन का भुगतान अविलंब किया जाए। आज के प्रतिनिधि मंडल में अलग राज आंदोलनकारी करम चांद गोप, धीरेंद्र नाथ महतो, मिठू लाल सरकार, सुनील कुमार महतो, रामकिशोर महतो, अवधेश तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










