रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिला सरपंचों का सम्मेलन, सीएम मोहन यादव को बांधेंगी राखी

भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। प्रदेश में 9 से 15 अगस्त तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाने की योजना है।

इसी कड़ी में सीएम हाउस में भी रक्षाबंधन की धूम देखने को मिल रही है। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन होने वाला है। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंच हिस्सा लेंगी।

मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला सरपंच सीएम आवास आई हुई हैं। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संवाद करेंगे।

इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री मोहन यादव को राखी भी बांधेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सम्मेलन के दौरान सीएम मोहन यादव महिला सरपंचों के हित में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर भी सीएम हाउस पहुंच गई हैं। कृष्णा गौर ने इस दौरान महिला सरपंचों से मेहंदी लगवाई।

उन्होंने कहा कि, “आज का दिन एक बहन होने के नाते हमारे लिए बड़ा दिन है। आज प्रदेश भर से बहनें यहां सीएम मोहन यादव को राखी बांधने पहुंची हैं। वह न केवल अपने भाई को राखी बांधेगी, बल्कि उन्हें आशीर्वाद भी देंगी, क्योंकि महिला वर्ग के उत्थान के लिए मोहन सरकार लगातार काम कर रही है। भाजपा की विचारधारा में महिलाओं हमेशा प्रमुख रही है।”

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी सीएम हाउस पहुंच गई हैं। रायसेन के सांची ब्लॉक से पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिला सरोजिनी ने बताया कि, “प्रदेश की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। आज महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी हैं।”

ममता का महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहना उस स्थिति के लिए उपयुक्त : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 

–आईएएनएस

एकेएस/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *