भारत सरकार और लोगों का समर्थन बांग्लादेश की जनता के साथ : अलका लांबा

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में आए राजनीतिक भूचाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और यहां के लोगों का समर्थन बांग्लादेश के लोगों के साथ है।

अलका लांबा ने कहा, “बांग्लादेश की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम शांति की अपील करते हैं। बांग्लादेश हमारा पड़ोसी राज्य है। वहां कुछ भी होता है तो हमें फर्क पड़ता है। बांग्लादेश में लोकतंत्र बहाल होना चाहिए और वह होती हुई दिख भी रही है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं और राहुल गांधी ने अपना रुख साफ कर दिया है कि बांग्लादेश में जो भी भाई-बहन हैं, उनको सुरक्षा मिलनी चाहिए। वहां पर शांति बहाल होनी चाहिए। भारत सरकार और लोगों का पूरा समर्थन बांग्लादेश के लोगों के साथ है।

अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस के सभी नेताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाए जाने चाहिए वो उठाये हैं।

इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए चार सदस्यों वाली एक समिति गठित करने का निर्णय लिया। समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष प्राधिकारियों के साथ संचार कायम रखेगी। सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक, पूर्वी कमान को समिति अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

बिहार के सहरसा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, परिवार में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *