तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान का नया एडिशन करेंगे लॉन्च

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान का एक नया संस्करण लॉन्च करेंगे। वीडियो 14 अगस्त को शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा।

आईएएनएस के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, रिकी ने राष्ट्रगान के प्रति अपनी प्रेरणा और इस संस्करण को बनाने के दौरान अपनी यात्रा के बारे में बात की।

ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा के अलावा, नए संस्करण में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, राकेश चौरसिया, राहुल शर्मा, अमान और अयान अली बंगश, शेख महबूब सुभानी, कालीशाबी महबूब और गिरिधर उडुपा जैसे संगीत उस्तादों की प्रस्तुति शामिल है।

इस गाने में ओडिशा के 14,000 आदिवासी छात्र भी शामिल हैं, जिन्होंने अंतिम रिकॉर्डिंग से पहले रिकी केज के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रत्येक वादक द्वारा राष्ट्रगान का व्यक्तिगत संस्करण भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

–आईएएनएस

एसएचके/सीबीटी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए ठुकराई 700 करोड़ की ओटीटी डील, मेकर्स को है 1000 करोड़ का इंतजार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *