छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तिरंगा यात्रा में शामिल

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) 9 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के पीटीएस मैदान के पास से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को इसका समापन होगा। इस दौरान रमन सिंह ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बयान भी दिया।

उन्होंनेे कहा, वक्फ संशोधन विधेयक को संसद में रखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर वक्फ बोर्ड विधेेेयक से मुस्लिम समुदाय को कोई नुकसान नहीं है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां और तिरंगा मैराथन आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के हर घर में देश की आजादी का प्रतीक तिरंगा फहराया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री साय ने अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की।

–आईएएनएस

आरके/सीबीटी

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *