फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान

पेरिस, 10 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गाजा में युद्ध विराम का आह्वान किया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने गाजा में युद्ध विराम के लिए फ्रांस के समर्थन की पुष्टि करते हुए कई बातों पर भी जोर दिया।

फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस ने एक बयान में कहा, “इस युद्ध विराम का उद्देश्य सभी बंधकों को मुक्त करना, गाजा के लोगों की रक्षा करना और बड़े पैमाने पर वहां मानवीय सहायता पहुंचाना है।”

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों ने गुरुवार और शुक्रवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान युद्ध विराम को लेकर यह टिप्पणी की।

फोन पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और दोनों अरब नेताओं ने इस संकट के स्थायी और विश्वसनीय समाधान की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति जताई।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने अरब लीग, इस्लामिक सहयोग संगठन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपने सहयोगियों के साथ सहयोग करने की फ्रांस की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि ये पहल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बहाल करेगा।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि पिछले 10 महीनों में गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष में अब तक 39,699 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 91,722 अन्य घायल हुए हैं।

–आईएएनएस

एफएम/एसकेपी

Bilaspur Mission Shakti Bharti 2026-बिलासपुर में IT Assistant की सरकारी भर्ती, ₹20,900 मिलेगी सैलरी—बिना बड़ी परीक्षा के सीधा चयन!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *