होली/शब-ए-बारात एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक,राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों द्वारा फ्लैग मार्च

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 5ता.सोनभद्र-आगामी त्यौहार होली एवं शब-ए-बारात के अवसर पर शान्ति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मय पर्याप्त पुलिस/पीएसी बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के नेतत्व में पुलिस बल द्वारा कस्बा शाहगंज में फ्लैग मार्च/रुट मार्च किया गया । इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त करते हुए स्थानीय लोगों से वार्ता की गयी तथा उन्हें होली/शब-ए-बारात का त्योहार शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन की सहायता करने की अपील की गयी । इसके दौरान क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार घोरावल, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ चारू द्विवेदी द्वारा भी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया । इसके अतिरिक्त जनपदीय पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में मयफोर्स पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया गया व सर्वसमुदाय के धर्मगुरुओं, आम जनमानस एवं व्यापारियों तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा होली/शब-ए-बारात को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । इसके साथ ही शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा त्योहार के दृष्टिगत प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर होली/शब-ए-बारात को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा । इस दौरान आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस बल त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने तथा आम जनमानस की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना शाहगंज का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
सोनभद्र-पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने, प्रभारी निरीक्षक शाहगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सूनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने, बैंकों व वित्तिय संस्थानों की सुरक्षा के साथ ही एंटी रोमियों टीम को क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये ।

भव्य कांवड़ यात्रा-चोपन सोनेश्वर घाट से अचलेश्वर महादेव मंदिर डाला तक निकाली भव्य यात्रा.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *