पिछड़ा वर्ग आयोग ने प्रदेश सरकार को सौंपी रिपोर्ट, निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग को मिलेगा पूर्ण आरक्षण- ए के शर्मा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 10ता.लखनऊ-प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बताया कि मा.सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश के निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी है। आयोग का कार्यकाल 6 महीने का था, लेकिन आधे से कम समय में ही आयोग ने अपनी रिपोर्ट बनाकर सौंप दी है, जिसकी आज मंत्रिपरिषद ने भी बैठक में प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय के 27 दिसम्बर के आदेश पर 28 दिसम्बर, 2022 को सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय आयोग का गठन किया गया था।

श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए 05 दिसम्बर, 2022 को अनन्तिम अधिसूचना जारी की गयी थी। जिसमें पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रदेश सरकार ने पूर्ण आरक्षण दिया था, लेकिन इस जारी अधिसूचना के खिलाफ मा. उच्च न्यायालय में वाद दायर होने से निकाय चुनाव तय समय में नहीं हो सके। प्रदेश सरकार द्वारा मा.उच्च न्यायालय के इस सम्बंध में आये निर्णय को मा.सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी थी, जिसके निर्देशों के क्रम में यह आयोग गठित किया गया। 11 अप्रैल, 2023 को प्रदेश के निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर अगली सुनवाई होनी है। इसके पश्चात ही निकाय चुनाव के सम्बंध में कोई फैसला हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मा0 पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को एक-दो दिन में सर्वोच्च न्यायालय को प्रस्तुत कर दी जायेगी। प्रदेश सरकार निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग को पूर्ण आरक्षण देने के पक्ष में है।

अगले तीन वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा-सीएम योगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *