कांग्रेस में अहम नियुक्तियां, ओमैर खान बिहार अल्पसंख्यक विभाग के बने अध्यक्ष

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को संगठन में कई अहम नियुक्तियां की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने एआईसीसी कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के पुनर्गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। इसके अलावा बिहार और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समितियों के अल्पसंख्यक विभागों के राज्य अध्यक्षों की नियुक्ति और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए वॉर रूम अध्यक्षों की नियुक्ति के संशोधित प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वॉर रूम अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। महाराष्ट्र में चल्ला वामशी चंद रेड्डी, हरियाणा में नवीन शर्मा और जम्मू-कश्मीर में गोकुल बुटेल वॉर रूम अध्यक्ष होंगे। वहीं, ससिकांत सेंथिल राष्ट्रीय वॉर रूम के अध्यक्ष बने रहेंगे।

इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बिहार और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभागों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। ओमैर खान बिहार अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष होंगे और रुहुल अमीन त्रिपुरा अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष होंगे।

खड़गे ने एआईसीसी कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के पुनर्गठन के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी। डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी विभाग के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा सीनीयर पैनल में 7 और कार्यकारी पैनल में 11 लोगों को शामिल किया गया।

सीनीयर पैनल में सलमान खुर्शीद, विवेक तन्खा, हरिन रावल, प्रशांतो सेन, देवदत्त कामथ, केटीएस तुलसी और विपुल माहेश्वरी को शामिल किया गया है। वहीं, कार्यकारी पैनल के सचिव मुहम्मद अली खान होंगे। उनके अलावा इस पैनल में अमन पनवार, उमर होदा, ईशा बख्शी, अर्जुन शर्मा, निशांत मंडल, अमित भंडारी, तरन्नुम चीमा, निंगोम्बम बुपेंडा मैतेई, लालनुन्हलुई राल्ते और स्वाति ड्रैक को शामिल किया गया है।

तीसरा टी20 : तिलक वर्मा के अविजित शतक के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 220 रन का लक्ष्य

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *