देहरादून दुष्कर्म मामले में दोषियों को होगी सजा : धन सिंह रावत

देहरादून, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि उत्तराखंड से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है, मामले के दोषियों को जल्द सजा होगी।

रावत ने रविवार को हरिद्वार की संस्कृत अकादमी में बनाए गए ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने के बाद कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई उस भयानक घटना के बारे में मीडिया से कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बिल्कुल चौपट है।

उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में हुए दुष्कर्म मामले पर कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है और जो दोषी होगा उसको सजा जरूर मिलेगी।

बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी दो बस ड्राइवर, एक कंडक्टर, एक कैशियर और एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को बताया कि 16 साल की नाबालिग पंजाब की रहने वाली है। 13 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज के दो कर्मचारी नाबालिग को दिल्ली के कश्मीरी गेट से देहरादून लेकर आए थे। यहां उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने पुलिस को दी थी।

श्रीगंगानगर के रावला में ड्रोन तस्करी का बड़ा खुलासा, RDX और हथियारों के साथ पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

एसएसपी अजय सिंह ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का ‘बालिका निकेतन’ में सामान्य मेडिकल जांच कराया गया था, क्योंकि उसने दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया था। इसके कुछ दिन बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई थी, तब उसने घटना की सूचना दी। इसके बाद पीड़िता की मेडिकल जांच फिर से कराई गई, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *