उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया की सीमा में पहुंचा सैनिक, सेना ने की पुष्टि

सोल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया का एक सैनिक मंगलवार सुबह सीमा पार कर दक्षिण कोरिया में घुस आया। दक्षिण कोरियाई संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने सैनिक के भागने की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि दक्षिण कोरियाई सेना ने सैनिक को सीमा के पूर्वी हिस्से में स्थित सीमा रेखा (एमडीएल) के पास देखा है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि संबंधित अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ। हालांकि, उन्होंने उसके भागने के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। पता चला है कि सैनिक एक स्टाफ सार्जेंट है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि अभी तक उत्तर कोरियाई सेना द्वारा कोई असामान्य हरकत नहीं देखी गई है।

उत्तर कोरिया में खाद्य की कमी और कठोर राजनीतिक उत्पीड़न के बीच उत्तर कोरियाई दलबदलुओं का आना जारी है। वर्ष की पहली छमाही में, दक्षिण में आने वाले उत्तर कोरियाई नागरिकों की संख्या 105 तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष 99 प्रतिशत थी।

ज्ञात हो कि उत्तर कोरिया द्वारा बार-बार कचरा ले जाने वाले गुब्बारों को छोड़ा जा रहा है। इसके जवाब में दक्षिण कोरिया अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में लाउडस्पीकरों के माध्यम से प्योंगयांग विरोधी प्रसारण का आयोजन कर रहा है। इसमें समाचार और के-पॉप संगीत भी प्ले किया जा रहा है।

उत्तर कोरिया ने 28 मई से अब तक 3,600 से अधिक कचरा वाले गुब्बारे दक्षिण कोरिया में छोड़े हैं।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत का दबदबा, IISc नंबर-1; देखें टॉप 15 संस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *