रायबरेली जाना तो ठीक, लेकिन अयोध्या और कलकत्ता कब जाएंगे राहुल गांधी : आचार्य प्रमोद कृष्णम

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की वारदात को लेकर सियासत इन दिनों गर्म है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि वह अयोध्या और कोलकाता कब जाएंगे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रायबरेली जाना तो ठीक है राहुल गांधी जी, लेकिन ‘अयोध्या’ और ‘कलकत्ता’ कब जाओगे, या सवाल पूछने पर सिर्फ झल्लाओगे?”

दरअसल आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीते सोमवार को कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, “जब हाथरस का कांड हुआ तो विपक्षी नेता चिल्ला-चिल्लाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांग रहे थे। लेकिन, कोलकाता मामले में सब चुप हैं। कोई भी ममता बनर्जी का इस्तीफा नहीं मांग रहा है। विपक्षी नेताओं को सिर्फ अपने वोट बैंक की फिक्र है। अयोध्या कांड पर अखिलेश यादव, राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने चुप्पी साध ली। अगर वह आवाज उठाएंगे तो राम मंदिर और पीएम मोदी के खिलाफ बोलेंगे। विपक्ष का स्तर गिर गया है।”

बता दें कि पिछले दिनों कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थी और चेस्ट मेडिसिन विभाग में हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल की आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उसका शव देखा था।

राज्य की जनता और मणिपुर के भविष्य के मद्देनजर एन. बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा : शारदा देवी

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *