मलावी में विमान दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने की आशंका

लिलोंग्वे, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मलावी में एक विमान दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह दुर्घटना राजधानी लिलोंग्वे से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर पूर्व में नखोटाकोटा जिले में मलावी झील में हुई। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान में एक चालक दल का सदस्य और दो यात्री सवार थे।

मलावी सरकार के मुख्य प्रवक्ता, मोसेस कुंकुयू ने मंगलवार शाम को एक बयान में दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्रियों में से एक डच महिला बच गई। स्थानीय मछुआरों ने महिला को बचा लिया, उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि जिले के एक अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है।

सूचना और डिजिटलीकरण मंत्री कुंकुयू ने कहा कि विमान को झील में पानी की सतह पर देखा गया है और उसे किनारे पर लाने के लिए प्रयास जारी हैं।

मंत्री के अनुसार, विमान न्यासा एक्सप्रेस कंपनी का था और यह नखोटाकोटा से लिवोंडे के लिए उड़ान भर रहा था, जो लिलोंग्वे से 235 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक टाउनशिप है।

–आईएएनएस

एसकेपी/

2025 सीजन में लंकाशायर के लिए खेल सकते हैं एंडरसन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *