सीएम सैनी के नेतृत्व में पंचकूला में मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक

पंचकूला (हरियाणा), 21 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पंचकुला भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संकल्प पत्र तैयार करने के लिए यह पहली बैठक हुई है। एक वैन के जनता के बीच रवाना किया गया है जो जनता के सुझाव लेगी। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने जनता के सभी कार्यों को पूरा करने का काम किया है।

भाजपा 26 अगस्त तक हरियाणा के 22 जिलों में अपना संकल्प पत्र लेकर जाएगी। इस दौरान मेनिफेस्टो कमेटी के 15 सदस्य हर जिले में जाएंगे और लोगों के सुझाव लेंगे। पिछले 10 साल के दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा होगी।

सीएम सैनी ने आगे बताया, हम संकल्प को दृढ़ता से और समय पर पूरा करते हैं। साल 2019 में 265 विषय थे और लगभग सभी संकल्प पूरे किए।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का घोषणा पत्र सिर्फ नाममात्र का होता है। वह सिर्फ घोषणाएं करता है, उनसे कार्य नहीं किया जाता। आगामी 29 अगस्त को कमेटी की दूसरी बैठक होगी।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, और मेनिफेस्टो कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

हरियाणा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है। नतीजे एक साथ 4 अक्टूबर को सामने आएंगे।

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया अहम बयान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *