अयोध्या : पीएम मोदी, सीएम योगी की तारीफ करने पर पति ने दिया तीन तलाक

अयोध्या, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक हैरतअंगेज मामला आया है। यहां एक मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने के कारण उसके पति ने जलाने की कोशिश की और तीन तलाक दे दिया।

बहराइच की निवासी मरियम का निकाह अयोध्या के दरवाजा निवासी अरशद के साथ दिसंबर 2023 में हुआ था। दोनों खुशी से साथ रह रहे थे और सब कुछ ठीक चल रहा था। मरियम को अपना ससुराल अयोध्या बहुत पसंद आ रहा था। यहां का वातावरण, माहौल, और आबो हवा से वह बहुत खुश थी। मरियम ने अयोध्या के वातावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर दी। यह बात उसके पति अरशद को नागवार गुजर गई।

अरशद इस बात पर आग बबूला हो गया। उसने गुस्से में आकर मरियम के ऊपर गर्म दाल फेंक दी। इससे भी संतोष नहीं मिला तो उसने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कह दिया।

मरियम ने कहा, “मैं गांव की रहने वाली हूं। जब मैं अयोध्या शहर आई तो मुझे बहुत अच्छा लगा। इसलिए मैं अपने पति से पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ कर रही थी। इस पर वह गुस्सा हो गए और मुझसे झगड़ा करके घर से निकाल दिया। लोगों ने सुलह करा कर मुझे दोबारा अपने पति के पास भेजा लेकिन वह मेरे साथ मारपीट करने लगे। मेरे ऊपर गर्म दाल डालकर जलाने की कोशिश की और तीन तलाक कह दिया।”

भुवनेश्वर : ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

मरियम का कहना है कि उसने कोई गुनाह नहीं किया है। अपने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ की है, कोई पाप नहीं किया है। मरियम न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। वह सीएम योगी से न्याय की गुहार लगा रही है।

–आईएएनएस

एसएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *