अमृतसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत 37.72 करोड़ की संपत्ति जब्त

अमृतसर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर जिले की देहात पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें दो तस्करों की 37.72 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर जब्त कर ली गई है।

एसएसपी देहात चरणजीत सिंह ने बताया कि यह संपत्ति जुलाई 2024 में 500 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए तस्करों की है।

एसएसपी ने बताया कि इन तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ केस की जांच की गई और यह मामला मिनिस्ट्री ऑफ रेवेन्यू, दिल्ली को भेजा गया था। जांच के बाद दिल्ली से आदेश प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर तस्करों की संपत्ति को सीज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के तस्करों को कड़ा संदेश देना है कि वे इस अवैध व्यापार से दूर रहें।

एसएसपी चरणजीत सिंह ने यह भी बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है और तस्करों की अन्य संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कदम से नशे के तस्करों को सख्त संदेश भेजा गया है कि कानून के दायरे में रहना अनिवार्य है और ऐसे गैर कानूनी कामों से दूर रहना होगा।

एसएसपी ने कहा, “हमारे द्वारा की जा रही इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि नशे के तस्करों को कानून की ताकत का एहसास कराया जाएगा। कई और मामले हैं जिन पर आने वाले दिनों में इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।”

भागलपुर को मिलेगा एयरपोर्ट, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, पावर प्लांट और सीमेंट फैक्ट्रियां

–आईएएनएस

पीएसएम/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *