अल्ट्राटेक के द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

Media House सोनभद्र-अल्ट्राटेक डाला इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन एवं मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग चोपन के संयुक्त तत्वावधान से अल्ट्राटेक डाला सीमेंट वर्क्स के सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत खटखर टोला (कजराहट) कोटा ग्राम में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डाला एवं आसपास के क्षेत्र के पशुओं में मौसमी बीमारी से बचाव हेतु निःशुल्क दवा का वितरण एवं खुरपका, मुंहपका हेतु टीकाकरण कर कमजोर मवेशियों को उचित दवा देना एवं निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श देना था। इस कार्यक्रम में अनुभव सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ विकास चौधरी पशु चिकित्सा अधिकारी, सुभाष चंद्र, अजय यादव, देवीलाल, सीएसआर से रोहित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
सीएसआर प्रमुख रमेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत सतत् आजीविका को बढ़ावा देने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक ग्रामों में पशुओं की बीमारी एवं उसके इलाज में हर संभव मदद की जा सके। इस कार्यक्रम में कृमनाशक दवा, मल्टीविटामिन एवं कैल्शियम का वितरण निशुल्क प्रदान किया गया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










