ऑस्ट्रेलिया में शक्तिशाली तूफान का कहर, एक महिला की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

सिडनी, 2 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को आए शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। बताया देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शक्तिशाली तूफान आया था। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति भी ठप रही।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। बताया कि सोमवार की सुबह खराब मौसम के कारण पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की रात तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पूरे दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में काफी नुकसान हुआ।

ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया में सोमवार सुबह 8 बजे तक 140,000 से अधिक घरों में बिजली नहीं थी। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार रात 146 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही थी। यही नहीं, राज्य आपातकालीन सेवा को मदद के लिए 1,000 से अधिक कॉल प्राप्त हुए, जिसमें गिरे हुए पेड़ों से संबंधित 800 और नुकसान से संबंधित 200 कॉल आए।

मौसम विज्ञान ब्यूरो ने सोमवार को विक्टोरिया में तेज हवाओं के चलने का अंदेशा जताया है। साथ ही मंगलवार को स्थिति सामान्य होने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, मंगलवार को ओलावृष्टि और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

इस बीच बिजली कंपनी यूनाइटेड एनर्जी ने चेतावनी दी है कि पूरे राज्य में बिजली बहाल करने में कई दिन लग सकते हैं। विक्टोरिया की ऊर्जा मंत्री लिली ने सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ इलाकों में बिजली लाइनों की मरम्मत करना बहुत खतरनाक है।

पहले चरण में लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व बलरामपुर के लोगों को मिली सुविधा

बता दें कि रविवार रात को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में ब्लैकआउट से 7,000 घर प्रभावित हुए। तस्मानिया में बाढ़ की चेतावनी कई बार जारी की गई थी।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *