घर बैठे देखें ‘राधाष्टमी’, प्रशासन कर रहा यह व्यवस्था

मथुरा, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद राधाष्टमी मनाने के लिए तैयारी की जा रही है। जन्माष्टमी की तरह ही राधाष्टमी पर भी लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर पर इस बार वरिष्ठ लोगों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे।

बता दें कि राधा अष्टमी को लेकर कमिश्नर और एडीजी ने शनिवार को बैठक की। कमिश्नर आगरा और एडीजी जोन आगरा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राधा रानी के जन्मोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर 10 और 11 सितंबर को बरसाना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आगरा कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी राधाष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। आज हम मंदिर परिसर में मौजूद हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एकल मार्ग की व्यवस्था होगी। इसमें सीढ़ियों के माध्यम से भक्तों को लाया जाएगा। यहां पर अन्य छोटे-छोटे रास्ते हैं, लेकिन, सभी को मैनेज करना कठिन होगा।

उन्होंने कहा कि रैंप वाले रास्ते से एग्जिट की व्यवस्था होगी। मंदिर के खुलने के दौरान काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में होते हैं। यहां पर बैरिकेड लगाकर लोगों को रोका जाएगा। आगे की स्थिति को देखते हुए लोगों को दर्शन के लिए भेजा जाएगा। राधाष्टमी पर जो भक्त नहीं आ पाएंगे, उनके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए यहां पर मेडिकल की टीम भी तैनात की जाएगी।

राजनीतिक लाभ के लिए परिसीमन को मुद्दा बना रहे एमके स्टालिन : प्रवीण खंडेलवाल

आगरा कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर में दर्शन करने के दौरान धैर्य न खोएं। आराम से दर्शन करें और जिला प्रशासन के साथ सहयोग करें।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *