राजस्थान: सिरोही में जीप और ट्रक की भिड़ंत, 8 लोगों की मौत

जयपुर, 16 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए।

इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

पुलिस के मुताबिक जीप गलत दिशा में जा रही थी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। वाहन में क्षमता से अधिक सवारी भी भर रखी थी। गाड़ी में 29 लोग सवार थे। हादसा पिंडवाड़ा हाईवे पर चढ़ते वक्त हुआ। सभी जीप सवार पाली में मजदूरी के लिए जा रहे थे।

सिरोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पिंडवाड़ा पुलिस थाने के एसएचओ हमीर सिंह ने बताया कि जीप एक ट्रक से टकरा गई, जिससे पांच पुरुषों, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे (एनएच27) पर कैंटल पुलिया के पास रविवार रात हुआ।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि इसी तरह की एक और घटना में राजस्थान के बीकानेर जिले में एक कार और पिकअप जीप की आमने-सामने की टक्कर में दो पुरुषों और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गई थीं।

यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात नौरंगदेसर के पास उस समय हुई थी, जब परिवार एक शोक सभा से लौट रहा था।

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मनोज सोनी, कल्याण सोनी और आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई थी। पीड़ित बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को राजस्थान के दौसा जिले में चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई थी, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर मेहंदीपुर बालाजी पुलिस थाने के ब्रह्मबाद गांव के पास हुई।

दुर्घटना तब हुई जब तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा से लौट रहे थे।

–आईएएनएस

एकेएस/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *