पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए : वीडी शर्मा

भोपाल, 17 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई विकास कार्यों का ब्यौरा दिया और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।

वीडी शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। आज से “सेवा पखवाड़ा” शुरू हुआ है, जो समाज सेवा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया और तमाम बाधाओं के बावजूद काम किया है। अपने तीसरे कार्यकाल में 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें 8 नई रेल परियोजनाएं भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश को आदिवासी विकास के लिए एक नया रेल पथ मिला है। किसानों के खातों में 3 लाख करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है।

उन्होंने प्याज पर निर्यात शुल्क को 40% से घटाकर 20% करने, यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने, 4 करोड़ गरीबों को आवास देने और 3 करोड़ आवासों को मंजूरी देने के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ महिलाओं को जोड़कर 90 लाख से अधिक स्व-सहायता समूह बनाए गए हैं और 1 करोड़ से अधिक महिलाओं ने लखपति बनने का सपना पूरा किया है।

वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा महिला अपराधों को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अपने वार्ड में ही चुनाव हार चुके हैं। वह कांग्रेस के लिए काम करने की बजाय झूठ की राजनीति कर रहे हैं। अगर वास्तविक में कोई गरीबों का मसीहा है, तो वो पीएम मोदी हैं। कुछ ताकतें मध्यप्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन प्रशासन उनकी गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है और आवश्यकता पड़ने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका, आठ विधायकों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ

मध्य प्रदेश में हाल में निकाले गए जुलूसों में हुई घटनाओं पर टिप्पणी करते हुई वीडी शर्मा ने कहा कि कुछ ताकतें झूठ फैलाकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराने की कोशिश गलत है और पूरा देश भाजपा के कामकाज को मान्यता दे रहा है।

–आईएएनएस

पीएसके/जीकेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *