बोकारो स्टील प्लांट में धूम धाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : साइक्लोन की वजह से लगातार तीन दिनों तक लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नही ले रहा था वही विश्वकर्मा पूजा मनाने को लेकर जोर शोर से इसकी तैयारी की जा रही थी। बोकारो स्टील प्लांट के हर शाॅप में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने धूमधाम से पूजा मनाया। पूजा में सजावट करने को लेकर डेकोरेटर्स सदस्य चन्द्रप्रकाश कुमार ने बताया की बारिश को लेकर हमलोगो को काफी परेशानी आई थी लेकिन मां काव्या डेकोरेटर्स ने हिमत नही हारा और पूजा पंडाल को सजाया प्रथम स्थान में ब्लास्ट फार्नेस दूसरे स्थान पर आर एम एच पी तीसरे स्थान पर मशीन शॉप ,चौथे स्थान पे स्ट्रक्चर शॉप रहा।

सभी शॉप पे डायरेक्टर इंचार्ज और सभी शाॅप के ई डी ने नारियल फोड़ के बाबा विश्वकर्मा को पूजा कर प्रार्थना की सभी कर्मचारी स्वस्थ रहे और सेल का उत्पाद बढ़े। वही कर्मचारियों ने भी बाबा विश्वकर्मा से विनती करते हुए मांगा की उनका इंक्रीमेंट हो, जल्द से जल्द एरियल और बोनस ज्यादा मिले।

अर्जुन मुण्डा ने इस्पात मंत्री से बीएसएल विस्तारीकरण पर की बात, कुमार अमित ने जताया आभार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *