जम्मू-कश्मीर के दौरे पर अमित शाह, पांच चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

जम्मू, 21 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू क्षेत्र में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे तीन चरणों में होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले भाजपा के चुनाव अभियान में तेजी आएगी।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया, “अमित शाह शनिवार को कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह पुंछ जिले के मेंढर में 10:30 बजे, सुरनकोट में दोपहर 12:00 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह राजौरी जिले के थानामंडी में दोपहर 1:15 बजे, राजौरी में दोपहर 2:15 बजे और जम्मू जिले के अखनूर में दोपहर 3:30 बजे रैली को संबोधित करेंगे।”

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने अपने राजनीतिक गढ़ जम्मू क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने चुनाव अभियान को तेज करने का फैसला किया है, जहां पार्टी को अपनी 43 सीटों में से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद है।

25 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में जम्मू क्षेत्र के रियासी, राजौरी और पुंछ जिलों तथा घाटी के श्रीनगर और बडगाम जिलों के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने श्रीनगर और कटरा में दो रैलियां की थीं। प्रधानमंत्री ने पहले चरण के मतदान के लिए 14 सितंबर को डोडा में पार्टी की एक चुनावी रैली को संबोधित किया था।

भाजपा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के लड़ रही है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन है। कांग्रेस 31 और नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं, जबकि दो सीटें सहयोगी माकपा और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं पांच सीटें ऐसी हैं जहां उनके बीच सहमति नहीं बन पाई और मुकाबले में हैं।

डबरा फर्जी पासपोर्ट सिंडिकेट का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, 200 पासपोर्ट पर STF की नजर

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *