ओबरा-पेट्रोल पंप से तेल की जगह पानी.! ग्राहकों ने किया हंगामा.! बुलाकर दिखवाया।

कृपा शंकर पांडेय,मीडिया हाउस ओबरा-सोनभद्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पेट्रोल पंप से तेल की जगह पानी भरा जा रहा था। इससे ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि टंकी पर एक शख्स ने गाड़ी में तेल भरवाया। आगे जाते ही गाड़ी बंद हो गई जब उसने मिस्त्री दिखवाया तो पता चला कि गाड़ी की टंकी में पानी है।
ओबरा शारदा मंदिर के डिग्री कॉलेज रोड पर इंडियन आयल के पेट्रोल पंप से रविवार को पेट्रोल की जगह पानी निकलने लगा। लोग पेट्रोल भराकर आगे बढ़े तो वाहन बंद होने लगे। कई बार कोशिश के बाद भी जगह वाहन नहीं स्टार्ट हुए तो मैकेनिक को बुलाकर दिखवाया। पता चला कि टंकी में पेट्रोल की जगह पानी भरा है। इसके बाद एक-एक कर लोग वाहन को धक्का लगाते हुए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां भीड़ इकट्ठा होने के बाद हंगामा शुरू हो गया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










