स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यामिता प्रोत्साहन सम्मेलन का किया गया आयोजन

कृपा शंकर पांडेय.मीडिया हाउस चोपन/सोनभद्र- सोमवार को नगर स्थित गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कालेज चोपन में रावट्सगंज के पूर्व विधायक तीरथ राज का आगमन हुआ जहां विद्यार्थियों के सम्मुख स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालये के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह,ने किया। मुख्य अतिथि सत्यप्रताप सिंह गो रक्षा प्रमुख काशी प्रान्त, जनार्दन प्रसाद विहिप काशी प्रान्त के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक तीरथराज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान ही अपने लक्ष्य को मन में ठान कर पढ़ाई करनी चाहिए केवल सरकारी नौकरी के पीछे परेशान नहीं होना चाहिए स्वालंबी बनने की कोशिश भी करनी चाहिए आज का यह उद्देश्य केवल बच्चों को स्वरोजगार से संबंधित एवं स्वालंबी बनने के लिए कराया जा रहा है। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सतीश चन्द उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र प्रसाद सिंह राजाराम मिश्रा अभिषेक श्रीवास्तव अमनदीप सिंह रेखा शुक्ला सहित अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










