अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण, बजरंगबली की 111 फीट ऊंची प्रतिमा,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 9ता.लखनऊ– महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे पहली बार अयोध्‍या पहुंचे हैं. उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे खुशी है कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अयोध्या की मिट्टी को अमरावती लेकर जाएंगे और वहां बजरंगबली की 111 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करेंगे. अयोध्या में सुबह रामकथा हेलीपैड पर उतरे शिंदे ने रामलला के दर्शन किए.  हम लोगों ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण का काम भी देखा. मुझे खुशी है कि हम इस बार प्रभु रामचंद्र जी का धनुष-बाण (शिवसेना का चुनाव चिन्ह) लेकर आए हैं सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि हमारे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का जो सपना था, लाखों-करोड़ों राम भक्तों का जो सपना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, वह अब पूरा हो रहा है.”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “सभी को लगता था कि राम मंदिर का निर्माण कैसे होगा. पहले कुछ लोग कहते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबको झुठला दिया है और राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है।

लखनऊ को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक बनाने के लिए सभी मिलकर करें प्रयास: मंत्री ए.के. शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *