मध्य प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत

मैहर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मैहर में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है।

यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे प्रयागराज से नागपुर जा रही बस सड़क किनारे खड़े पत्थर से लदे डंपर ट्रक से टकरा गई।

मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल के मुताबिक हादसे में घायलों में से करीब छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सतना रेफर किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य घायलों का इलाज मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया।

–आईएएनएस

पीएसके/केआर

चुनाव की घोषणा के बाद 'अपने यूपी' में पांच दिन में सीएम योगी ने की 13 रैली, दो रोड शो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *