फुटबॉल : चोट के कारण लुओंगो की ऑस्ट्रेलियाई वापसी रुकी, मिडफील्डर हुए विश्व कप क्वालीफायर से बाहर

सिडनी, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के मिडफील्डर मैसिमो लुओंगो की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से वापसी फिलहाल रुक गई है क्योंकि उन्हें टखने की चोट के कारण चीन और जापान के खिलाफ फीफा 2026 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों से बाहर कर दिया गया है।

पिछले हफ्ते, प्रीमियर लीग के इप्सविच टाउन एफसी के लिए खेलने वाले लुओंगो ने अंतरराष्ट्रीय रिटायरमेंट से वापसी की थी और 26 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए थे। लेकिन अब चोट के कारण वह बाहर हो गए हैं।

इसके साथ ही एक और मिडफील्डर, कॉनर मेटकाल्फ को भी पैर की चोट के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। वह रविवार को बुंदेसलीगा के सेंट पाउली क्लब की मैन्ज के खिलाफ 3-0 की हार में नहीं खेले थे।

ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने कहा, “लुओंगो और मेटकाफ की चोटों के बारे में टीम के मेडिकल स्टाफ को आधिकारिक घोषणा के बाद जानकारी मिली। अब क्लबों के साथ मिलकर दोनों की चोट की जांच और रिहैबिलिटेशन की योजना बनाई जाएगी।”

लुओंगो और मेटकाल्फ की जगह ल्यूक ब्रैटन और पैट्रिक याजबेक को टीम में शामिल किया गया है। याजबेक को मार्च 2024 में लेबनान के खिलाफ अपने डेब्यू के बाद पहली बार बुलाया गया है, जबकि ब्रैटन 2018 के बाद पहली बार टीम में वापस आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया 10 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में चीन और 15 अक्टूबर को जापान के सैतामा स्टेडियम में जापान से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया क्वालिफायर के ग्रुप सी में पांचवें स्थान पर है। वह जापान से पांच और सऊदी अरब से तीन अंक पीछे है।

'रियल मैड्रिड फुटबॉल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ क्लब है': क्रिस्टियानो रोनाल्डो

एएफसी एशियाई क्वालिफायर्स – छह टीमों के तीन ग्रुप होंगे, जहां सभी टीमें घर और बाहर के मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

टीम:

गोलकीपर्स: मैट रेयान, जो गॉसी, पॉल इज़्जो।

डिफेंडर्स: अजीज बेहिच, जॉर्डन बॉस, कैमरन बर्गेस, थॉमस डेंग, जैसन जेरीया, लुईस मिलर, काई रोल्स, हैरी सॉटार, जियानी स्टेंसनेस।

मिडफील्डर्स: कीनू बाकस, अजडिन ह्रुस्तिक, जैक्सन इरविन, ल्यूक ब्रैटन, रिले मैग्री, पैट्रिक याजबेक, एडन ओ’नील।

फॉरवर्ड्स: डैनियल अर्झानी, मिचेल ड्यूक, क्रेग गुडविन, नेस्टोरी इरनकुंडा, सैम सिल्वेरा, अपोस्टोलोस स्टामाटेलोपोलस, निशान वेलुपिल्लै।

–आईएएनएस

एएस/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *