भाजपा से लोग त्रस्त, अब इसकी हार तय : सुप्रि‍या श्रीनेत

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सुप्रि‍या श्रीनेत ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में जो आंकड़े दिखाए गए हैं, हमारी पार्टी उससे भी ज्यादा सीटों के साथ जीत का परचम लहरागी।

उन्होंने कहा, “भाजपा यह चुनाव हारने जा रही है। सच्चाई यह है कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। अब लोगों को कांग्रेस में एक उम्मीद दिख रही है। यह एग्जिट पोल इसी उम्मीद का प्रतीक है। भाजपा को इस बार हार का मुंह देखना होगा।”

उन्होंने कहा, “हरियाणा और झारखंड के मुद्दे देश से अलग नहीं हैं। हरियाणा में जिस तरह भाजपा ने पिछले दस सालों में शासन चलाया, उससे लोग त्रस्त हैं, इसलिए अब लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। इन 10 सालों में भाजपा ने लगातार किसान, जवानों और पहलवानों के हितों की अवहेलना की। इसका जवाब इस बार जनता भाजपा को देने जा रही है। भाजपा को इस बात का एहसास जरूर होगा कि उसने जनता के हितों पर कुठाराघात करके कितनी बड़ी गलती की है।”

उन्होंने कहा, “लोगों को पूरी उम्मीद है कि अगर कांग्रेस की सरकार आएगी, तो लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्रदेश में निवेश भी बढ़ेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर सृजित होंगे। प्रदेश में चौतरफा विकास की बयार बहेगी। अभी जिस तरह से बीजेपी के शासनकाल में लोगों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। हम उस व्यवस्था को सत्ता में आने के बाद बदलेंगे।”

‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर का चुनाव भाजपा हारने जा रही है, इसलिए वह पीछे के दरवाजे से अपने पांच मेंबर को नॉमिनेट करने की बात कर रही है। ऐसा कभी नहीं हुआ है। यह बीजेपी का डर दिख रहा है। जनता बीजेपी को हर बार डर दिखा रही है। अब हरियाणा, महाराष्ट्र सहित अन्य चुनावी सूबों में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी।”

–आईएएनएस

एसएचके/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *